झारखंड: “ये आपकी सरकार है, समस्याओं का त्वरित समाधान होगा”…मुख्यमंत्री से मिलकर लोगों ने बतायी अपनी समस्याएं

Hement Soren News। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन काफी सक्रिय हो गये हैं। एक तरफ जहां वो लगातार बैठकें ले रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। इस दौरान वो मौके पर ही कई लोगों की परेशानी भी दूर कर रहे हैं। बुधवार को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया, कि ये आमलोगों की सरकार है। सरकार हर हाल में लोगों के साथ खड़ी है, किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री से मिलकर लोगों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है। जनता के हित में हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ लगातार कार्य करती आ रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं का यथोचित एवं त्वरित समाधान होगा। इस अवसर पर हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने पर लोगों ने बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यंत्री ने नयी नियुक्ति को लेकर दिये थे निर्देश

मंगलवार को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति को लेकर निर्देश दिये थे। उन्होंने सितंबर महीने तक नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया था। साथ ही निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर तथा सिरमटोली से मेकॉन चौक तक फ्लाईओवर निर्माण कार्य के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की थी। मुख्यमंत्री ने 5 हजार पुलिस तथा 583 उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि 583 उत्पाद सिपाही की दौड़ प्रक्रिया जुलाई माह के अंत तक तथा 5 हजार पुलिस बहाली की दौड़ प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close