झारखंड : यात्री बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, कई लोग घायल, कार से टक्कर के बाद बस पलटी

Jharkhand: Heavy collision between passenger bus and car, many people injured, bus overturns after colliding with car

Jharkhand Road Accident: रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस और कार की जोरदार टक्कर में 26 लोग घायल हो गये। घटना खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास की है, जहां तोरपा-खूंटी मार्ग पर ये हादसा हुआ। घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सदर अस्पताल (खूंटी) रेफर कर दिया गया है। बस के अनियंत्रित होकर पलटने से कई यात्री घायल हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपायुक्त लोकेश मिश्रा घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सिविल सर्जन और अस्पताल के चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिया। मिली जानकारी के मुताबिक फिजा एंड फिजा नामक यात्री बस रनिया से रांची जा रही थी। उसी दौरान चंद्रपुर मोड़ के पास बस विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा कर पलट गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और खूंटी और तोरपा से एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया. बाद में खुद रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. घटना की सूचना पाकर उपप्रमुख संतोष कर, नरेश कर, रुबेन तोपनो, नितीश भेंगरा आदि भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घायलों की मदद की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बस यात्रियों में ये हुए घायल

 

बस सवार घायलों में राहिल भेंगरा और अनिमा भेंगरा( कमड़ा), राहिल एंजेला टूटी (रनिया), नीमूंति टोपनो (शांति नगर, तोरपा), सुनीता बारला (खुदीवीर), साहिन खातून (तपकरा), अकबर अंसारी (जैना मोड़), संतोषी टोपनो (गुटुहातू), संगीता गुड़िया (जयपुर), विनय आईंद, शांति सोय (जयपुर), नियरजन बरजो (रनिया), शिवानी हेमरोम,( गटुहातू), छोटन आईंद (उयूर गुड़िया), कोनुएंट गुड़िया (तपकरा), दीपक कुमार, कृष्णा महतो, दिव्यांशु दास, जोटो दास, सुनीता बारला और राधिका देवी शामिल हैं। वहीं घटना में कार सवार रूपक रॉय (30 वर्ष), अकबर अंसारी(23 वर्ष), साहिल अंसारी (16 वर्ष), शाहबाज अंसारी (19 वर्ष), शेखराजू (40 वर्ष) घायल हो गये. कार सवार रांची से मनोहरपुर जा रहे थे।

Related Articles

close