झारखंड : रांची हॉटवार जेल में पूर्व मंत्री के सेल से मोबाइल चार्जर बरामद…जेल प्रशासन में बड़ा एक्शन…कई अधिकारियों पर गिरी गाज

a-mobile-charger-was-recovered-from-a-former-ministers-cell-in-ranchis-hotwar-jail-leading-to-major-action-by-the-jail-administration-several-officials-were-punished

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (हॉटवार जेल) में बंद पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के सेल से मोबाइल चार्जर बरामद होने के बाद जेल प्रशासन में बड़ी कार्रवाई हुई है। न्यायिक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर, जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

जेल में रिश्वतखोरी, बंदियों से दुर्व्यवहार और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों के बाद अदालत के निर्देश पर न्यायिक समिति ने छापेमारी की थी। इस दौरान आलमगीर आलम के सेल से मोबाइल चार्जर बरामद हुआ, हालांकि कोई मोबाइल फोन नहीं मिला। जांच में लापरवाही पाए जाने के बाद मुख्य उच्च कक्षपाल अवधेश कुमार सिंह और क्लर्क प्रमिला कुमारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा, अनुबंध पर तैनात पूर्व सैनिक मिटकू उरांव और विश्वनाथ उरांव की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। जेल के शीर्ष प्रबंधन पर भी सवाल उठे हैं और जेल अधीक्षक सुदर्शन मुर्मू तथा सहायक जेलर देवनाथ राम से पूरे प्रकरण पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

छापेमारी के दौरान एक अन्य बंदी को बिना अनुमति के नॉनवेज खाते हुए भी पकड़ा गया। जेल प्रशासन ने बताया कि कैदी अपनी निजी राशि से कैंटीन से कोई भी वस्तु खरीद सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close