झारखंड: राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष ? अटकलों के दौर के बीच रघुवर दास 27 को लेंगे भाजपा की सदस्यता

Jharkhand: National President or State President? Raghuvas Das 27 will take membership of BJP amid speculations

Raghuwar Das । रघुवर दास के बैक टू झारखंड होने के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गयी है। खबर है कि रघुवर दास को संगठन में कुछ बड़ा पद देने की तैयारी है। हालांकि क्या वो पद प्रदेश अध्यक्ष का होगा? इस पर अटकलों का दौर जारी है। दो दिन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड लौटेंगे। फिलहाल वह पुरी में हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने के बाद वो जमशेदपुर लौटेंगे। इसी बीच खबर आयी है कि 27 दिसंबर को रघुवर दास भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। रघुवर दास भाजपा के जमीन से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने सीतारामडेरा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक का सफर तय किया। मुख्यमंत्री बनने से पहले वे कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रघुवर दास के बारे में अटकलें हैं कि राज्य में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जैसी स्थिति हुई, उसे दुरुस्त करने के लिए रघुवर दास को पार्टी की कमान दी जा सकती है। वहीं दूसरी चर्चा इस बात की भी है कि मकर संक्रांति के बाद उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। हालांकि रघुवर ने इस मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने इसे अफवाह बताया।राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज है कि जेपी नड्‌डा के बाद उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय कमान सौंपी जा सकती है। 31 अक्टूबर 2023 को उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। राज्यपाल बनने के पहले वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे थे।

Related Articles

close