Jharkhand News: जानिए क्यों हो रही है इस महिला विधायक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ….. प्राइवेट हॉस्पिटल की जगह डिलीवरी के लिए चुना सरकारी अस्पताल

झारखंड: रामगढ़ जिले की विधायक ममता देवी की इन दिनों राज्यभर में काफी तरीफ हो रही है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें सारी सरकारी सुविधाएं मिली हुई हैं, फिर भी उन्होंने अपने प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल को चुना। बता दें कि झारखंड की कांग्रेस विधायक ने प्रसव के लिए प्राइवेट अस्पताल ना जाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती हुईं और बेटे को जन्म दिया। कांग्रेस विधायक ममता देवी ने शनिवार को रामगढ़ सदर क्षण में पुत्र को जन्म दिया। डॉ सविता वर्मा के देखरेख में विधायक की नॉर्मल डिलिवरी हुई। जिसके बाद उनके समर्थकों ने अस्पताल में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। बता दें कि ममता देवी कांग्रेस की विधायक हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ममता देवी को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ से माननीय विधायक और बहन श्रीमती ममता देवी जी को संतान प्राप्ति की अनेक-अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुशी के इस शुभ अवसर पर उनके परिवारजनों को भी हार्दिक शुभकामनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे पति

पंचायती राज अधिनियम में दो से अधिक बच्चे रहने की स्थिति में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में विधायक ममता देवी या उनके पति भविष्य में पंचायत चुनाव या नगर निगम या नगर पालिका का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि यह नियम लोकसभा या विधान सभा के चुनाव में लागू नहीं होता है।

रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल में प्रसव के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। विधायक का सदर अस्पताल में प्रसव हमलोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक का सरकारी अस्पताल पर भरोसा इस बात के संकेत हैं कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल में नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें जल्द ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने विधायक ममता देवी को पुत्र रत्न प्राप्त होने पर बधाई दी और कहा कि पूरे सदर अस्पताल में खुशी का माहौल है। मालूम हो कि विधायक ममता देवी को पहले से दो बेटियां हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

ममता देवी के प्रशंसकों ने भी डिलीवरी के बाद अस्पताल में लड्डू बांटें। सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close