Jharkhand News : खुलेआम घूम रहा साइको किलर ! चाकू से वार कर हो जाता है फरार, अब तक कई महिलाओं को बना चुका है निशाना

बोकारो : पुलिस के लिए सिर दर्द और आम लोगों के लिए आतंक का पर्याय बन चुका है साइको किलर . वह लगातार महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है. बावजूद इसके पुलिस अजय को पकड़ने में असफल साबित हो रही है. हालांकि चंद्रपुरा थाना पुलिस ने आरोपी का पता बताने वाले और उसे गिरफ्तार कराने वाले पर ₹10000 का इनाम भी घोषित कर दिया है. वहीं पुलिस की कार्यशैली पर लोग आक्रोशित नजर बना रहे हैं.
साइको किलर जो इन दोनों बोकारो के चंद्रपुरा सहित गोमिया और बेरमो इलाके में दहशत फैली हुई है. दरअसल, अजय कुमार नाम का यह शख्स चंद्रपुरा स्थित अपने आवास में 2 दिन पहले अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद पत्नी के शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया था इसके बाद वो अपने एक परिचित के घर पहुंचता है. घर पर जब जानपरिचित नहीं मिलता है तो उनकी पत्नी से पानी मांगकर पीने के बाद दो हजार रुपए की मांग करता है. रुपए नही मिलने पर आरोपी अजय कुमार महिला पर गरीब पांच-छह बार चाकू से हमला करता है और घर में रखे रुपए लेकर फरार हो जाता है. घायल महिला गुड़िया देवी के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा होते हैं और फिर उसे इलाज के लिए चास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है.
इस दौरान गोमिया पुलिस को भी सूचना मिलती है और जब जांच के लिए मौके पर पुलिस पहुंचती है तो पता चलता है कि उसका घर चंद्रपुरा है. पुलिस जब चंद्रपुरा स्थित आरोपी के आवास में छापेमारी करने के लिए पहुंचती है तो दंग रह जाती है क्योंकि आरोपी की पत्नी का आरोपी के घर के अंदर शव पड़ा हुआ मिलता है जिसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाए जाते है. जिसके बाद आरोपी अजय कुमार की तलाश की जा रही थी. इसी बीच शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिलती है कि चंद्रपुरा स्थित एक महिला शोभा पांडे को आरोपी के द्वारा करीब 5 बार फरसा से हमला कर घायल कर दिया गया है. इस घटना के बाद से आरोपी फरार है.
इसके बाद घायल महिला को परिजन पहले चंद्रपुरा थाना ले आ हैं. फिर वहां से बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज को लेकर भर्ती कराया जाता है. घायल महिला की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है. पुलिस आरोपी की तलाश में खाक छान रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र सहित आसपास के लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है.











