झारखंड पुलिस प्रमोशन: निरीक्षकों को जल्द मिलेगा डीएसपी के पद पर प्रमोशन, 64 पदों के लिए हो सकती है डीपीसी

Jharkhand Police Promotion: Inspectors will soon get promotion to the post of DSP, DPC may be held for 64 posts

Jharkhand Police Promotion : झारखंड में पुलिस निरीक्षकों को जल्द ही प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। डीपीसी के बाद जल्द ही निरीक्षकों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति दी जा सकती है। राज्य सरकार ने प्रोन्नति से भरे जाने वाले डीएसपी के स्वीकृत पदों की संख्या 167 से बढ़ाकर 194 कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। पदों में यह बढ़ोतरी राज्य में पुलिस बल की कार्यकुशलता और प्रशासनिक मजबूती के उद्देश्य से की गई है।वर्तमान में इन 194 स्वीकृत पदों में से 130 पदों पर अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 64 पद रिक्त हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन रिक्त पदों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय से योग्य निरीक्षकों की सूची मांगी गई है। जल्द ही इन पदों पर प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।इन 64 रिक्त पदों में 61 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं, जबकि एक पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दो पद अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे यह स्पष्ट है कि अधिकांश पद सभी वर्गों के योग्य निरीक्षकों के लिए खुले हैं, जिससे अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा।गौरतलब है कि इससे पहले गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 37 रिक्त पदों के लिए प्रोन्नति हेतु पुलिस मुख्यालय से पत्राचार किया था।

लेकिन अब पदों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद नए सिरे से पुलिस मुख्यालय से योग्य निरीक्षकों की सूची मांगी गई है।इस प्रोन्नति प्रक्रिया में उन्हीं पुलिस निरीक्षकों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने अपना कार्यकाल उत्कृष्टता से पूरा किया है और डीएसपी पद के लिए तय सभी नियम व शर्तों को पूरा करते हैं।सरकार के इस कदम से राज्य के पुलिस विभाग में न केवल पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी, बल्कि निरीक्षकों को बेहतर नेतृत्व भूमिकाएं निभाने का अवसर भी मिलेगा।

Related Articles

close