झारखंड पुलिस टीम पर हुआ हमला, अपराधियों को पकड़ने गयी थी पुलिस टीम, पुलिसकर्मी चोटिल, गाड़ी भी चकनाचूर

गिरिडीह। पुलिस टीम हमला कर दिया गया है। ये हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए गयी हुई थी। मामला गिरिडीह जिले के चिकसोरिया गांव का है, जहां साइबर अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव करते हुए पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया।

तभी साइबर अपराधी मौके का फायदा उठाकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया।  जानकारी के अनुसार चामलिटी गांव निवासी साइबर अपराधी चुरामण मंडल अपने ससुराल चिकसोरिया गांव में रह रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर गिरिडीह साइबर थाना की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए गांव पहुंची थी।

पुलिस को घिरता देख शुरू कर दिया विरोध

पुलिस के पहुंचते ही आरोपी चुरामण मंडल और उसके सहयोगियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया गया।

पथराव में पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। हंगामे के बीच आरोपी चुरामण मंडल मौके से फरार होने में सफल रहा।

कई लोगों पर दर्ज हुआ मामला

अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान ने बताया कि गिरिडीह साइबर पुलिस की टीम साइबर अपराधी चुरामण मंडल को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में 5 से 7 नामजद तथा 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपी और हमले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close