झारखंड: राहुल गांधी की फिर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन, सशरीर हाजिर होने का दिया हुक्म

रांची। राहुल गांधी की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ने वाली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को समन जारी किया है। अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट ने उन्हें सशरीर उपस्थित होने को कहा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में नवीन झा ने शिकायत दर्ज की थी। 2018 में नवीन की ओर से याचिका दाखिल की गई, जिसमें कहा गया है कि राहुल के बयान से उन्‍हें ठेस पहुंची है और साथ में पार्टी की छवि भी खराब हुई है।

इस शिकायत को लेकर दायर याचिका पर कोर्ट ने आज दूसरी बार समन जारी किया है। इससे पहले साल 2018 में पेश होने का आदेश जारी हुआ था। इस समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया था। अब एक बार फिर राहुल गांधी को समन भेजा गया है। मामले को लेकर अब अगली सुनवाई चार जून को की जाएगी। ​​​​​​दिल्ली में साल 2018 में अधिवेशन हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा में हत्या का आरोपित भी अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता है। जिसको लेकर चाईबासा कोर्ट में भी शिकायत वाद दर्ज कराई गई है। बीते शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया। ये जुर्माना अदालत में जवाब दाखिल करने में देरी के कारण लगाया गया।

दरअसल कांग्रेस के इस पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला चाईबासा के निचली में चल रहा है। जिसे निरस्त करने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी को लेकर अदालत ने जवाब मांगा था, जिसे नहीं देने पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया। अब एक बार फिर से राहुल गांधी को नये मामले में समन जारी कर तलब किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close