झारखंड ट्रेन न्यूज: होली पर घर जाना है…इन होली स्पेशल ट्रेनों में मिल रही है कंफर्म सीट, देखिये होली स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Jharkhand Train News: Have to go home on Holi...You are getting confirmed seats in these Holi special trains, see the complete list of Holi special trains.

Holi Special Train: इस साल 14 मार्च को होली मनाया जायेगा। सनातनियों के इस खास त्योहार को हर कोई अपनों के बीच मनाना चाहता है। लेकिन ट्रेनें अभी से ही नो रूम पड़ी है। ऐसे में होली पर घर जानों वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।

रांची से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। ट्रेन रांची से कब खुलेगी और रांची के लिए कब चलेगी, इसका टाइम-टेबल और ट्रेन के स्टॉपेज की भी जानकारी सामने आ गयी है। यात्रियों की सुविधा एवं होली के त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 02883/02884 रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों में 1 जेनरेटर यान का कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 6 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 7 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त का 1 कोच समेत कुल 22 कोच इस ट्रेन में होंगे.

12 मार्च चलेगी ये ट्रेन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

02883 रांची-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च 2025 (बुधवार) को रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सिर्फ एक दिन चलेगी. ट्रेन कब किस स्टेशन पर रुकेगी, इसका विवरण यहां देख लें.

1. 12 मार्च 2025 (बुधवार) को 23:55 बजे रांची से प्रस्थान.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को मूरी आगमन 1:20 बजे, मूरी से प्रस्थान 01:25 बजे.

3. 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को बोकारो स्टील सिटी आगमन 2:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 2:55 बजे.

4. 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को गोमो आगमन 4:20 बजे, गोमो से प्रस्थान 4:25 बजे.

5. 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को कोडरमा आगमन 5:33 बजे, कोडरमा से प्रस्थान 5:35 बजे.

6. 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को गया आगमन 7:00 बजे, गया से प्रस्थान 7:05 बजे.

7. 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान 10:25 बजे.

8. 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को बनारस आगमन 11:45 बजे, बनारस से प्रस्थान 11:58 बजे.

9. 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को ट्रेन 19:50 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंच जायेगी.

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से बताया गया है कि 02884 गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सिर्फ एक दिन चलेगी.

1. 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी.

2. 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को ट्रेन 18:15 बजे बनारस पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 18:25 बजे प्रस्थान करेगी.

3. 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर 19:23 बजे पहुंचेगी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से यह ट्रेन 19:33 बजे रवाना हो जायेगी.

4. 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को ट्रेन 22:05 बजे गया पहुंचेगी. यहां से यह ट्रेन 22:10 बजे रवाना होगी.

5. 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को ट्रेन 23:23 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 23:25 बजे रवाना होगी.

6. 15 मार्च 2025 (शनिवार) को ट्रेन 1:05 बजे गोमो पहुंचेगी. गोमो से यह ट्रेन 1:10 बजे प्रस्थान करेगी.

7. 15 मार्च 2025 (शनिवार) को ट्रेन 2:25 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 2:30 बजे प्रस्थान करेगी.

8. 15 मार्च 2025 (शनिवार) को ट्रेन का मूरी स्टेशन पर आगमन 3:50 बजे होगा. यहां से ट्रेन 03:55 बजे प्रस्थान करेगी.

9. 15 मार्च 2025 (शनिवार) को ट्रेन 5:30 बजे ट्रेन रांची पहुंच जायेगी.

Related Articles

close