JSSC – 3120 Teacher Vacancy : झारखंड में शिक्षक भर्ती की निकली वैकेंसी….3120 पदों पर इस तरह करें आवेदन… परीक्षा, आवेदन तिथि व रिक्तियों की डिटेल जानकारी देखें..

रांची। Jharkhand Job, School Teacher। झारखंड में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड में शिक्षक भर्ती की अधिसूचना जारी हो गयी है। झारखंड के प्लस टू हाईस्कूलों के लिए 11 विषयों में स्नाकोत्तर प्रशिक्षित 3120 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी किया गया है। JSSC की तरफ से ये नियुक्तियां होगी। 25 अगस्त से आवेदन भरे जा सकेंगे, जो 23 सितंबर तक चलेंगे। 25 सितंबर की रात 12 बजे तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जायेगा। फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर 27 सितंबर तक प्रिटं लिये जा सकेंगे। 29 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्ठि में सुधार के लिए लिंक उपलब्ध होगी।

100 रूपये आवेदन शुल्क

फार्म भरने के लिए परीक्षा शुल्क के तौर पर 100 रूपये देना होगा, वहीं झारखंड राज्य के एससी, एसटी कंडीडेट के लिए परीक्षा शुल्क 50 रूपये होगा। झारखंड के 40 प्रतिशत और उससे अधिक निशक्त अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड से इंटर-मैट्रिक जरूरी

शिक्षक भर्ती में वही आवेदक फार्म भर सकेगा, जिसमें झारखंड के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दी है। अभ्यर्थी को स्थानीय रीति रिवाज, भाषआ व परिवेष की जानकारी जरूरी है। झारखंड राज्य के आरक्षण नीति के तहत आने वाले अभ्यर्थियों के लिए झारखंड के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक व इंटर पास होने की अनिवार्यता नहीं होगी।

सीबीटी मोड पर ली जायेगी परीक्षा

स्नाकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा एक चरण में होगी। सीबीटी मोड पर परीक्षा ली जायेगी। मुख्य परीक्षा के लिए दो पत्र होंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न आब्जेक्टिव और बहुविकल्पीय होंगे। प्रश्न पत्र एक में एक प्रश्न का पूर्ण अंक रहेगा। वहीं प्रश्न पत्र दो में एक प्रश्न का पूर्ण अंक दो रहेगा। सभी विषयों के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे। प्रश्न पत्र एक समान्य ज्ञान व हिंदी भाषा की परीक्षा तथा दूसरा पत्र जिस भाषआ में नियुक्ति होनी है, उस विषय की परीक्षा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती

विषय : पद

  • वाणिज्य : 289
  • इतिहास : 243
  • भूगोल : 218
  • अर्थशास्त्र : 222
  • गणित : 343
  • भाैतिक शास्त्र : 395
  • रसायनशास्त्र : 342
  • जीव विज्ञान : 291
  • हिंदी : 217
  • अंग्रेजी : 311
  • संस्कृत : 249

नोट:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • भर्ती से जुड़े कोई सवाल है तो आप कमेंट करके भी पूछ सकते है।
  • इस vacancy को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें औऱ जॉब दिलाने में उनकी मदद करें।

Related Articles

close