JSSC परीक्षा रद्द : 727 पदों पर निकाली गयी भर्तियां हुई रद्द….नये सिरे से निकाला जायेगा विज्ञापन….. अब ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा रद्द कर दी है। 29 अप्रैल को यह परीक्षा स्थगित करते हुए आनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया पर रोक लगायी गयी ती। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अप्रैल माह में ही राज्य के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारियों के 727 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया था। इसमें 701 नियमित और 26 बैकलाग के पद थे।

भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद अब नये सिरे से भर्तियां निकाली जायेगी, इसे लेकर विभाग को निर्देश दे दिया गया है। अब खबर ये है कि पूर्व में 727 पदों पर भर्तियां निकाली गयी थी, लेकिन नयी भर्ती 737 पदों पर होगी। पुरानी बहाला में 10 नये पद जोड़े गये हैं। श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग ने नयी भर्ती के लिए जेएसएससी को प्रस्ताव भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक अप्रैल में जिस नियमावली के तहत बहाली निकाली गयी थी। उसमें सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए झारखंड के शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक व इंटर पास होना अनिवार्य किया गया है। जबकि इस पद पर नियुक्ति के लिए अन्य तकनीकी योग्यता के अलावे सिर्फ मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अब नियमावली में संशोधन कर इंटर की अनिवार्यता को हटा लिया गया है। अब नये संशोधित नियमावली से भर्तियां होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close