अभी-अभी:4 भारतीयों सहित 22 यात्रियों को ले जा रहा विमान लापता… उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही संपर्क टूटा,हादसे की आशंका

पटना : चार भारतीयों समेत 22 लोगों को लेकर जा रहा भारतीय विमान लापता हो गया है। नेपाल का Tara Airlines के विमान के दुर्घटनाग्रस्त (Airplane Crash) होने की आशंका जतायी जा रही है। ये विमान रविवार पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरा था। डबल इंजन के इस विमान में हादसे के वक्त 22 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान का संपर्क टूट गया। आखिरी बार इस विमान से सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर संपर्क हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक विमान केवल 15 मिनट की उड़ान पर था और इसमें 22 यात्री सवार थे।

तारा एयरलाइंस मुख्य रूप से कनाडा निर्मित ट्वीन ओटर विमान को ही उड़ाता है। नेपाली मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है कि लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जवानी नागरिक सवार थे। बाकी नेपाल के स्थानीय यात्री थे। एयरपोर्ट के अधिकारी लगातार विमान से संपर्क साधने की तैयारी में लगे हे हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

जोमसोम विदेशी पर्वतारोहियों के लिए लोकप्रिय जगह है। जो पर्वतीय इलाकों पर ट्रेकिंग करते हैं। यहां भारतीय और नेपाली तीर्थयात्री श्रद्धेय मुक्तिनाथ मंदिर जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close