लातेहार: ACB टीम की कार्रवाई, 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया LRDC का पेशकार

लातेहार:एलआरडीसी के पेशकार विपिन किशोर एक्का को पलामू एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पेशकार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लातेहार के रहने वाले शंकर पासवान नामक एक व्यक्ति का जमीन से संबंधित फैसला एलआरडीसी ऑफिस से लगभग डेढ़ वर्ष पहले ही हो गया था, लेकिन नकल निकालने के लिए शंकर पासवान पिछले एक वर्ष से भटक रहा था. एलआरडीसी के पेशकार ने नकल निकालने के बदले 5000 रुपए रिश्वत की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close