लातेहार: 2 लाख के इनामी नक्सली रघुनाथ ने किया सरेंडर

लातेहार : एसपी अंजनी अंजन के समक्ष नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के एरिया कमांडर रघुनाथ सिंह ने आत्मसमर्पण किया है। रघुनाथ पर सरकार के द्वारा दो लाख रुपए इनाम घोषित था। एसपी तथा अन्य अधिकारियों ने रघुनाथ को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

नक्सली रघुनाथ सिंह पर नक्सली कांडों को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के साथ मुठभेड़ के अलावे कई अन्य नक्सली घटनाओं में रघुनाथ उपस्थित था. पुलिस को रघुनाथ की कई दिनों से तलाश थी और लगातार उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही थी. हालांकि परिजनों के द्वारा रघुनाथ को आत्मसमर्पण करने के लिए जब प्रेरित किया गया तो उसने पुलिस प्रशासन के अलावे सुरक्षा बलों के अधिकारियों से संपर्क कर आत्मसमर्पण नीति की विस्तृत जानकारी हासिल की। उसके बाद आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर मंगलवार को उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close