धनबाद में आकाशीय बिजली का कहर – वज्रपात से 25 लोग घायल, शिव मंदिर में पूजा करने के दौरान हुआ हादसा..

धनबाद : सावन की तीसरी सावन पर आज धनबाद के बलियापुर शिव मंदिर में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। वज्रपात की चपेट में आने से करीब 25 लोग घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए जिले के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायलों में महिलाओं के अलावा बच्चे भी शामिल हैं। ज्यादातर घायल महिलाए ही है। महिलाओं में पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल बलियापुर थाना क्षेत्र के अमझर पंचायत के परघा में स्थित प्राचीन राजबाड़ी मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंची थी। तेज बारिश के साथ आकाश से बिजली भी कड़क रही थी। इस दौरान आकाश में जोरदार आवाज के साथ शिव मंदिर परिषद में बज्रपात हुई और मंदिर में पूजा कर रही महिलाएं और बच्चे वज्रपात की चपेट में आ गए ।स्थानीय लोगों को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद आसपास के लोग मंदिर पहुंचे और जख्मी अवस्था में पड़ी कुछ महिलाओं बच्चों को बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहीं घायल लोगों को आनन-फानन में SNMMCH से भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाएं अपने हाथों में पूजा की थाली हुई थी ।थाली तांबे और पीतल की धातु के होने के कारण बज्रपात का असर ज्यादा हुआ है। वहीं लोगों का कहना है कि सोमवारी को लेकर मंदिर में काफी भीड़ थी तेज बारिश होने के बाद करीब 150 महिलाएं पास की स्कूल में शरण लिया था यदि यह सभी महिलाएं मंदिर में रहती तो घायलों की संख्या और अधिक हो सकती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close