लोहरदगा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JPC के सब जोनल कमांडर सहित 2 उग्रवादी गिरफ्तार

लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को थाना पुलिस ने झारखंड प्रस्तुति कमिटी नामक उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर सहित दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से दो स्मार्टफोन और एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया लहलहे गांव निवासी पुरुषोत्तम तिवारी का पुत्र अभिमन्यु उर्फ कुंदन तिवारी उर्फ आशुतोष कुमार तिवारी और लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सेमरडीह गांव निवासी रबुल अंसारी का पुत्र मुबारक अंसारी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये हैं आरोप

गिरफ्तार उग्रवादियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के खरकी बाला टोली में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के मुख्य गेट पर झारखंड प्रस्तुति कमिटी के स जोनल कमांडर अभिमन्यु के नाम से पोस्टर चिपकाकर और मुंशी के मोबाइल फोन पर कॉल कर दस लाख रुपये की लेवी मांगी गई थी।

दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में किस्को थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक पालीकार्प टोप्पो, पुलिस अवर निरीक्षक अनंत मरांडी, सहायक अवर निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, आरक्षी सुकरा लोहरा, जिबराइल बिलुंग, ललित उरांव, तकनीकी शाखा के नीरज कुमार मिश्र और चालक आरक्षी निर्मल मार्शल मिंज शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close