बड़ी घटना: 8 युवक नदी में डूबे, नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, शादी समारोह में पसरा मातम

Big incident: 8 youths drowned in the river, a big accident happened while bathing, mourning spread in the wedding ceremony

नहाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Big News : एक बड़ी घटना की खबर आ रही है. 8 युवक नहाने के दौरान एक हादसे का शिकार हो गये। इस घटना में तीन युवकों की जान चली गयी है। घटना के बाद शादी समारोह में मातम पसर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना पटना के मोकामा की है, जहां गंगा में नहाने के दौरान 8 युवक डूब गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि 5 को बचाया गया। मृतकों में दो रिश्तेदार है, जबकि तीसरा युवक दोस्त था। वहीं बचाए गए सभी युवक पड़ोसी थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बताया जा रहा है कि मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव की है। मृतकों की पहचान मो. मेराज, मो. इब्राहिम और मो. अमीर के रूप में हुई है। गांव में मो रज्जी की शादी थी, जिसकी सोमवार को बारात जाने वाली थी। मृतक मो. इब्राहिम उसका ममेरा भाई था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

स्थानीय गोताखोरों ने तीनों युवकों के शव बरामद किए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि युवक गंगा में नहाने आए थे। इस दौरान डूब गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने तीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक इब्राहिम के रिश्तेदार की शादी थी। उसमें ही ये लोग आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

close