मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या, घर की छत से कूदकर दी जान

मुंबई। इस समय बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई।

बता दें कि, घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी। पिता की मौत से अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार में गहरा दुख है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपार्टमेंट की छत से कूदकर की आत्महत्या

आज बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया। खबर है कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस ने उनके घर के बाहर घेराव कर दिया है। साथ ही मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी मौके पर पहुंच गए हैं। पिता की आत्महत्या से मलाइका सदमे में हैं और यह खबर फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी काफी चौंकाने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close