“तंगलान” की ‘दिन से रात और फिर दिन’ का ट्रांजिशन सीन होने वाला है सिनेमा के शानदार क्षणों में शामिल

मुंबई। साउथ इंडियन सिनेमा में हर सीन एक मास्टर पीस होता है, भव्यता और नएपन से भरा हुआ। यह कहना गलत नहीं होगा की “कल्कि 2898 AD” की जबरदस्त सफलता के बाद, एक और भव्य ड्रामा स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। “तंगलान” एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों के लिए शानदार विजुअल्स और जबरदस्त कहानी कहने के अंदाज से सजी होने वाली है। बेहद टैलेंटेड पा रंजीत द्वारा डायरेक्टेड, यह अपकमिंग फिल्म इमेजिनेशन और जबरदस्त परफॉर्मेंस की सीमाओं को पार करने का वादा करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तंगलान के दिल में ऐसे सीन्स हैं जो रियलिटी और फैंटेसी के बीच के अंतर को धुधला कर रहे हैं, और अपने लार्जर देन लाइफ अपील से दर्शकों को अपनी तरफ खीच रहे हैं।ट्रेलर में एक खास तौर पर हैरान करने वाला पल है, जब पूरा परिदृश्य कुछ ही मिनटों में दिन से रात और फिर वापस दिन में बदल जाता है, जो किरदारों और दर्शकों दोनों को सरप्राईज कर देता है। तमिलनाडु के ट्राइबल फॉकलोर से प्रेरित यह जादुई सीन, फिल्म में एक रोमांचक थ्रिल पैदा करता है। यह सीन कल्पना सी लगने वाली चीजों को अपनाने के साथ फिल्म के सार को पकड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*प्रोडक्शन हाउस से करीब एक सोर्स ने कहा है*, “शूट करने के लिए सबसे मुश्किल सीन्स में से एक सेटिंग बदलने का सीन था, जहां पूरी सेटिंग बार-बार रात से दिन और फिर रात में बदल रही थी। यह एक ही शॉट था और इसमें बहुत सारा मैनेजमेंट शामिल था।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपनी फिल्म मेकिंग स्किल के लिए मशहूर पा रंजीत ने ओरिजनलिटी और गहराई से कहानी कहने की कला को “तंगलान” के मेकिंग के जरिए दर्शाया है। हर एक फ्रेम एक खूबसूरत टेपेस्ट्री की तरह है, जिसे टैलेंटेड कास्ट और क्रू की कड़ी मेहनत से बनाया गया है। विक्रम का इंप्रेस करने वाला बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन इस फिल्म के हर हिस्से को जबरदस्त बनाने के लिए उनकी डेडीकेशन को दर्शाता है। “तंगलान” उन आइकॉनिक साउथ इंडियन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने फिल्मों को देखने के हमारे नजरिए और तरीके को बदल दिया है। थलपति विजय का एक जंगली जानवर के साथ पॉपुलर सीन, जिसमें उन्होंने शेर जैसी शक्ति दिखाई, से लेकर आरआरआर में जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एनिमल सीक्वेंस और बाहुबली के प्रभावशाली सीन तक, सभी फिल्म इतिहास के यादगार हिस्से बन गए हैं।

KGF जैसी फिल्मों ने अपनी रियलिस्टिक कहानी से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है, जिससे उन्हें देखना दिलचस्प हो गया है। KGF भारत के ऐतिहासिक सोने के खनन क्षेत्र, यानी असल कोलार गोल्ड फील्ड्स पर आधारित है। इसकी दिलचस्प कहानी और बड़े-से-बड़े किरदारों ने इसे साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बना दिया है।

अपने रोमांच से भरे सीना और जबरदस्त कहानी के साथ, तंगलान हर जगह दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। जैसे-जैसे उत्साह बढ़ रहा है, चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर फिल्म तंगलान से दर्शकों द्वारा शानदार एंटरटेनमेंट मिलने की उम्मीद की जा रही है। इस तरह से यह फिल्म साउथ इंडियन सिनेमा में रचनात्मकता और महत्वाकांक्षा के लिए नए स्टैंडर्ड सेट करने के लिए तैयार है।

Related Articles

close