धनबाद में माइंस हादसा: ओबी की चट्टान गिरने से एक कर्मचारी की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

Mines accident in Dhanbad: One worker died due to falling of OB rock, condition of two people critical

धनबाद। एक बड़े खान हादसे की खबर आ रही है। घटना में अब तक एक व्यक्ति की जान चली गयी है। वहीं कुछ लोग घायल बताये जा रहे हैं। पूरी घटना पुटकी में गोपालीचक में संचालित, सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी के ओपन कास्ट माइंस की है। घटना में एक की जान चली गयी वहीं दो लोग घायल हुए हैं.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक ओबी स्लाइडिंग के बाद एक बड़ी चट्टान माइंस के नीचे आ गिरी, जिसकी वजह से टैंकर से डीजल आपूर्ति कर रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई। मारे गये कर्मचारी का नाम दीपक पंडित है। बताया जा रहा है कि दीपक पंडित के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के राजपूत बस्ती के रहने वाले शिबू पंडित का बेटा था जबकि घायलों के नाम गणेश महतो और किशोर महतो है और दोनों ही तोपचांची के रहने वाले हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो कर्मचारी घायल है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। चट्टान के गिरने से डीजल टैंकर क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि डीजीएमएस के मानकों का अनुपालन आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा नहीं किया जाता है, जिस कारण ऐसे हादसे होते हैं। आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close