Mob Lynching In Jharkhand : भरी पंचायत में प्रेमी जोड़े की पिटाई, महिला की मौत.. प्रेमी हालत गंभीर, 3 लाख मे तय हुआ मौत का सौदा

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। भरी पंचायत में कपल बंधक बनाकर पीटा गया। पिटाई से घायल युवती की मौत हो गई जबकि प्रेमी अधमरा हो गया। मामला चतरा जिला के बरैनी पंचायत अंतर्गत मसूरियातरी गांव की है। हैरान करने वाली बात यह भी है कि पंचायत ने महज 3 लाख रुपये युवती की मौत का सौदा कर दिया। आनन-फानन में युवती की लाश भी जला दी। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जाता है कि गैर-पुरुष से संबंध रखने के आरोप में पंचायत ने महिला को पीटने की सजा सुनाई थी।

3 लाख मे हुआ मौत का सौदा

यह घटना घटना 30 जून की है. ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के बजाय गांव में ही पंचायत बुलाकर तीन लाख में महिला की मौत की डील कर ली और आनन-फानन में महिला का शव जला दिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अवैध संबध का आरोप

घटना जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका सुगिया देवी (पति फूलदेव गंझू) पर आरोप था कि उसका गोतिया के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध। घटना वाले इसी मामले को लेकर मसुरियातरी गांव में खरवार – भोगता संघ की बैठक हुई। पंचायत में मौजूद लोगों ने महिला को पीटने की सजा सुनाई। पंचायत के आदेश पर भीड़ ने महिला को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सुगिया देवी की मौत के बाद दोबारा पंचायती हुई। इसमें महिला को पीटने वाले 4 आरोपियों कमला गंझू, अनिल गंझू, बौधा गंझू और भोला गंझू से कहा गया कि वे मृत महिला के दशकर्म का खर्च उठाएं। साथ ही बच्ची की पढ़ाई और शादी का खर्चा देने के लिए कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close