दादा-दादी की हत्या: डायन बिसाही के शक में बुजुर्ग दंपत्ति की पीटकर हत्या, पोते ने ही किया कत्ल, कहा- सपने में आकर देते थे धमकी

गुमला: डायन – बिसाही के शक में एक बुजुर्ग दंपती की पीट – पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना गुमला के विशुनपुर के गढ़ा की है। हत्या करने वाला व्यक्ति रिश्ते में पोता लगता था। हत्या के आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया । तुरी उरांव (55) और नइहारी (50) को लेकर गांव के ही कई लोगों कथा इन्हें जादू टोना आता है।
दादा-दादी पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है कि आरोपी और दंपती के बीच रिश्ता था। जमीन को लेकर भी इनके बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को सुबह ही दोनों परिवारों के बीच जमकर झगड़ा हुआ आरोपी इंद्रनाथ जब शराब पी कर लौटा तो उसने खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर लाठी से मारना शुरू कर दिया। पत्नी जब अपने बुजुर्ग पति को बचाने पहुंची तो नशे में आरोपी इंद्रनाथ ने उस पर भी प्रहार करना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ आरोपी ने कहा कि तुरी और नइहारी मां से जमीन को लेकर अक्सर लड़ाई करती थी । उसने चार दिन पहले सपना देखा था कि दंपति उसे डायन – बिसाही लगा कर मारना चाहते हैं और सपने में आकर धमकी दे रहे हैं। इसीलिए उसने दोनों को मार डाला।










