ये VIDEO जरूर देखिये : 10-10 के नोट के चक्कर में कैसे गंवाये लाखों रूपये…. बैंक से पैसे निकालने वाले इस वीडियो को देखिये और सबक लीजिये…

दुर्ग। …. बस एक चूक और लुट गये लाखों !….नीचे जो VIDEO है, उसे गौर से देखिये… कैसे एक छोटी सी लालच कैसे आपकों लाखों का नुकसान करा सकता है…

पहले ये वीडियो देखिये…….

54 सेकंड का ये वीडियो आपको सावधान भी कर रहा है…और सबक भी सीखा रहा है। मामला दुर्ग का है, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत निरंकारी फर्नीचर के समीप भारतीय स्टेट बैंक के सामने दोपहर 1:30 बजे ढाई लाख की उठाई गिरी हो गई। मोटरसाइकिल की डिक्की से ढाई लाख रुपए पार कर दिये गये। मोहम्मद नसीम ने किसी काम से बैंक से ढ़ाई लाख रूपये निकाले थे। लेकिन, एक लालच की वजह से वो बैंक के सामने उठाईगिरी का शिकार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो में आपको दिख रहा होगा, कि लाल शर्ट पहने नसीम बैंक से निकल रहे हैं। वो अपनी डिक्की में बैंक से निकाले ₹ 2,50000 रख रहे हैं। नसीम के पीछे एक सफेद शर्ट पहना लड़का सर पर हाथ फिराते निकला है। उसका एक साथी आपको सीसीटीवी में भी दूर दिख रहा होगा। जो सफेद शर्ट वाले के इशारे के बाद वापस तेजी से लौटता दिख रहा है। इधर, सफेद शर्ट वाला शातिर ठग चंद कदम चलने के बाद लौटता है और फिर नसीम की बाइके के पास नोट गिरा देता है।

यही नहीं वो पीड़ित नसीम के पास जाकर बताता है उसके पैसे गिर गये हैं। इधर नोट की लालच में लाल शर्ट पहना नसीम डिक्की में नोट का बंडल डाला हुआ ही छोड़कर 10-10 के गिरे हुए नोट उठाने लगा। इधर, सफेद शर्ट वाले ठग ने अपने गुलाबी शर्ट वाले ठग साथी को इशारा कर डिक्की में रखा नोटों का बंडल पार करा दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुर्ग के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के मुताबिक आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की वारदातों से बचें। सड़क पर पड़े हुए राशि को उठाने से पहले अपनी राशि सुरक्षित करें। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close