झारखंड में नियुक्ति पत्र वितरित: मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में CHO को बांटे नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने ये दी नसीहत

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि सरकार ने व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए पिछले 4 वर्षों में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की है। नियुक्तियों का यह सिलसिला लगातार जारी है। आज राज्य सरकार 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) को राज्य के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी नवनियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स आज से राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करेंगे। नवनियुक्त सभी सी०एच०ओ० राज्य सरकार की एक ऐसी कड़ी बन रहे हैं, जहां उनके कंधों पर स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारियां रहेंगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार की व्यवस्था को आम जनमानस तक सुगमता पूर्वक इन्हीं के माध्यम से ही पहुंचाया जाना है ,अतएव स्वस्थ झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका अहम होगी।मुख्यमंत्री गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से 5 सीएचओ को नियुक्ति पत्र सौंपा।

तमाम चुनौतियों के बावजूद हजारों की संख्या में हुई नियुक्तियां

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज लगभग 365 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की नियुक्त हो रही है। इससे पहले हमलोगों ने पशु चिकित्सकों, चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। लैब असिस्टेंट की भी नियुक्ति की है। पहली बार फॉरेंसिक लैब के लिए साइंटिस्ट की नियुक्ति की गई है। आयुष चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों सहित ए-ग्रेड नर्स की भी नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनौती भरे वक्त में भी उनकी सरकार ने कृषि अधिकारी की नियुक्ति, हॉर्टिकल्चर में पदाधिकारी की नियुक्ति, पंचायत सचिव की नियुक्ति, लिपिक की नियुक्ति, लेखपाल की नियुक्ति, टीचर की नियुक्ति, जूनियर इंजीनियर, सहायक इंजीनियर की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि हजारों नियुक्तियां हुई हैं और कई नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में नवनियुक्त सी०एच०ओ० की भूमिका अहम

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सीएचओ को संबोधित करते हुए कहा कि आपको यह मालूम है कि झारखंड प्रदेश की भौगोलिक संरचना, यहां की सामाजिक व्यवस्था और यहां के लोगों की मानसिकताएं कैसी हैं। बस आपको यह समझना पड़ेगा कि स्वास्थ्य सेवा को लोगों तक सरलता पूर्वक किस प्रकार से पहुंचाया जा सके। जंगल, पहाड़, नदी-नाला से घिरा हुआ इस सुंदर राज्य में ऐसे-ऐसे गांव हैं, जहां के लोगों ने आज तक शहर नहीं देखा है और न ही सरकार की व्यवस्था से उन्हें बहुत ज्यादा लेना-देना है। बहुत सारे लोग आज के दिन भी झाड़-फूंक और जड़ी बूटियों के अधूरे ज्ञान के आधार पर परंपरागत तरीके से स्वास्थ्य उपचार कराने में लगे रहते हैं। इसी वजह से कभी-कभी ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं, जो चिंतनीय है।इसलिए आप सभी को राज्य के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति एक विश्वास के साथ जुड़ना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नवनियुक्त सी०एच०ओ० लगभग डॉक्टर एवं नर्स की दोहरी भूमिका में भी हैं। कुल मिलाकर कहा जाए आप सभी स्वास्थ्य विभाग के ऑलराउंडर प्लेयर की भूमिका में रहेंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभागीय प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं नवनियुक्त सी०एच०ओ० उपस्थित थे।

Related Articles

close