नेताजी-वकील बने बैंक लूटेरे: 5 करोड़ की बैंक लूट का बड़ा खुलासा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वकील सहित मां-बेटे संग मिलकर की थी लूट की प्लानिंग

Netaji-lawyer became bank robber: Big disclosure of bank robbery of 5 crores, party's national president had planned the robbery along with lawyer and mother-son

Bank Loot: 5 करोड़ की बैंक लूट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कमाल की बात ये है कि लूट कांड का मास्टरमाइंड एक राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष था। नेताजी ने अपने वकील दोस्त सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर लूट का पूरा प्लान तैयार किया था। मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है, जहां 7 मई को बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ की लूट हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लूटकांड का STF और समस्तीपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अब तक आठ अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश झा, एक मां-बेटी, और एक वकील का सहयोगी दीपक कुमार भी शामिल हैं। पुलिस ने इनसे 447 ग्राम सोने के आभूषण, एक पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस और बैंक से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

आपको बता दें कि 7 मई 2025 को समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। अपराधियों ने मिलकर बैंक से करीब 5 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। इस मामले को सुलझाने के लिए STF और जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया और आखिरकार मां-बेटी सहित पांच आरोपियों को धर दबोचा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इससे पहले तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिनमें कर्मवीर भी शामिल था। गिरफ्तार अपराधियों से 447 ग्राम आभूषण, चार मोबाइल फोन, पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

 

राजनीतिक साजिश और गिरोह का खुलासा:

जांच में यह बात सामने आई कि इस लूटकांड की साजिश एक राजनीतिक दल ‘युवा क्रांतिकारी मोर्चा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश झा और दीपक कुमार मुंशी ने मिलकर रची थी। रमेश झा पूर्व में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी भी रह चुका है।

 

दीपक कुमार समस्तीपुर कोर्ट में एक वकील के सहायक के रूप में काम करता था, और वहीं उसकी मुलाकात रमेश झा से हुई। दोनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई।गिरफ्तार दीपक कुमार की निशानदेही पर पुलिस को कुछ लूटे गए गहने और दस्तावेज भी मिले हैं। उसके फरार साथी अखिलेश कुमार उर्फ गोलू के ससुराल से भी आभूषण बरामद किए गए हैं।

 

लोन फ्रॉड से शुरू हुआ बैंक डकैती का सिलसिला:

एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने प्रेस को बताया कि रमेश झा और दीपक कुमार ने पहले बैंक से नकली सोना गिरवी रखकर 23 लाख का लोन लिया था। जब बैंक ने लोन की वसूली को लेकर दबाव बनाना शुरू किया, तब दोनों ने मिलकर डकैती की साजिश रची। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दिल्ली और नेपाल की यात्रा पर फरार हो गए थे।

Related Articles

close