नये CM आज लेंगे शपथ: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री का इस्तीफा किया मंजूर, अब इस सांसद को बनाया गया मुख्यमंत्री, आज ही लेंगे शपथ

नयी दिल्ली। हरियाणा में नायब सिंह सैनी नये मुख्यमंत्री होंगे। मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद पार्टी ने नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया है। आज ही शाम 5 बजे सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मंगलवार को हरियाणा की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ। खट्टर ने अपने पूरे कैबिनेट के साथ इस्तीफा दिया था। इस तरह हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया।

कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए मतभेदों की वजह से ये गठबंधन टूटा है. इस बीच उन्होंने चंडीगढ़ में बीजेपी और निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की. निर्दलीय विधायकों ने सीएम खट्टर से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिये कौन हैं नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे. वह आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं.हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे नायब सिंह सैनी इस समय कुरुक्षेत्र से सांसद हैं. वे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विधायक भी रहे हैं. 2014 में नायब सिंह ने अंबाला जिले की नारायणगढ़ सीट से विधानसभा चुनाव जीता था. ये चुनाव नायब 24 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे. बाद में खट्टर सरकार में मंत्री बनाए गए. जब 2019 का चुनाव आया तो पार्टी ने नायब को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी और कुरुक्षेत्र से टिकट देकर चौंका दिया था. तब भी नायब सिंह संगठन के भरोसे पर खरे उतरे. 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले. उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह आधे वोट भी नहीं पा सके. निर्मल को 3 लाख 4 हजार 38 वोट मिल सके थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close