रांची दारोगा आत्महत्या मामले में आया नया मोड़: यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, केस दर्ज

रांची : लालपुर थाने में तैनात रहे दारोगा शशांक कुमार की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। दारोगा की पत्नी रंजना शर्मा ने हजारीबाग के मुफ्फसिल थाने में यौन शोषण का आरोप लगाने वाली बुढ़मू की युवती और ओरमांझी हुटुप निवासी आर्यन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 व 34 के तहत खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।

रंजना का आरोप है कि युवती मेरे पति शशांक को धमकी दे रही थी। बदनाम करने की बात कहकर 20 लाख रुपए मांग रही थी। आर्यन उसका साथ दे रहा था। वह पैसे देने के लिए शशांक पर लगातार दबाव बना रहा था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। जब मेरे पति ने पैसे देने से इनकार किया तो युवती ने उनके खिलाफ लालपुर थाने में पिछले साल यौन शोषण की एफआईआर दर्ज करा दी। इससे उनके मान-सम्मान की क्षति हुई। इसके बाद भी युवती उन्हें बर्बाद करने की धमकी दे रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे परेशान होकर शशांक ने 21 अगस्त को जहर खा लिया। उन्हें हजारीबाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई । यौन शोषण मामले की रांची पुलिस और सीआईडी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close