अब जेब में नहीं, गले में चलेगा AC! Sony का नया डिवाइस पहनते ही मिलेगी ठंडी हवा जैसी Cooling
धूप और गर्मी से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत, कपड़ों के अंदर पहनकर मिलेगा AC जैसा एहसास

भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए अब राहत की खबर सामने आई है। टेक कंपनी Sony ने एक ऐसा अनोखा डिवाइस पेश किया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। यह कोई साधारण गैजेट नहीं, बल्कि गले में पहनने वाला wearable AC है, जो चलते-फिरते शरीर को ठंडक देने का दावा करता है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर Sony का यह नया डिवाइस तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इसे गर्दन के पीछे कपड़ों के अंदर पहनना होता है और यह शरीर को कूल रखने में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, जिन्हें लंबे समय तक गर्मी में बाहर रहना पड़ता है।
Sony इससे पहले भी वियरेबल कूलिंग डिवाइस लॉन्च कर चुकी है, लेकिन इस बार नए मॉडल में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा हल्का, स्मार्ट और लंबे बैटरी बैकअप वाला बनाया है।
ऐसे काम करता है यह मिनी AC
Sony का यह wearable AC थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। आसान शब्दों में कहें तो यह गर्दन के हिस्से को ठंडा करता है, जिससे पूरे शरीर को ठंडक महसूस होने लगती है। इसमें स्मार्ट सेंसर भी दिए गए हैं, जो आसपास के तापमान को पहचानकर कूलिंग लेवल अपने आप एडजस्ट कर सकते हैं।
आधी रात को कराई जा रही थी नाबालिग की शादी! पुलिस पहुंची तो खुला बड़ा राज, 35 लोगों पर केस
यही वजह है कि यह डिवाइस ऑफिस जाने वालों, बाइक चलाने वालों, ट्रैवलर्स और फील्ड में काम करने वाले लोगों के बीच तेजी से चर्चा में है।
Sony Reon Pocket Pro Plus की खास खूबियां
Sony ने इस नए मॉडल को कॉम्पैक्ट और हल्के डिजाइन के साथ पेश किया है ताकि यूजर इसे घंटों तक आराम से पहन सके। इसे गर्दन के पीछे फिट किया जाता है और कपड़ों के अंदर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
डिवाइस में बेहतर बैटरी बैकअप दिया गया है, जिससे लंबे समय तक कूलिंग मिल सकती है। इसमें USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा यूजर्स मोबाइल ऐप के जरिए कूलिंग लेवल कंट्रोल कर सकते हैं।
डिवाइस में अलग-अलग कूलिंग मोड दिए गए हैं, जिससे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से तापमान सेट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह गर्मी के मौसम में पर्सनल कूलिंग का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि Sony का यह “गले वाला AC” बाजार में कितनी तेजी से लोगों की पसंद बनता है।
पाकिस्तान फिर दहला! भीड़भाड़ वाले बाजार में भीषण बम धमाका, 9 मौतों के बाद मचा हड़कंप












