दुर्गा पंडाल के बाहर बेटी के सामने मोस्ट वांटेड को गोलियों से भूना….बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम…मचा हड़कंप

जमशेदपुर। दुर्गा पूजा पंडाल में एक व्यक्ति को बाइक सवार युवकों ने गोलियों से भून दिया। ये खूनी वारदात मृतक की 12 साल की बेटी के सामने हुआ। बेटी की नजरों के सामने ही पिता को गोली मार दी गयी। घटना जमशेदपुर के टेल्को इलाके की बतायी जा रही है। मृतक का नाम रंजीत सिंह है, जो 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। 42 वर्षीय रंजीत सिंह इलाके का गैंगस्टर था और अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य था। पुलिस ने रंजीत सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

रंजीत सिंह टेल्को इलाके में पंडाल में था और उसकी 12 साल की बेटी पास में एक कार के अंदर बैठी थी। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर कुछ नकाबपोश लोग उसके पास आए और लड़की से पिता के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। लड़ककी को बदमाशों ने बाहर निकालने की कोशिश की। जैसे ही उसने शोर मचाया, रंजीत सिंह कार के पास पहुंचा, इस दौरान बदमाशों ने रंजीत पर फायरिंग कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल हालत में रंजीत सिंह को तत्काल टाटा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे तीन गोलियां मारी गयी है। वहीं बेटी की जान घटना में बाल बाल बच गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close