दुमका में फिर दोहराया गया पेट्रोल कांड, शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को जलाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

दुमका: जिले में एक बार फिर पेट्रोल कांड को अंजाम दिया गया। इस बार मामला जरमुंडी थाना के भालकी गांव का है। भालकी गांव की रहने वाली मारुति कुमारी को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राऊत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया। लड़की की स्थिति काफी गंभीर है और उसे फूलों झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मारुति कुमारी और राजेश रावत में 2019 से दोस्ती थी। इसी वर्ष 2022 के फरवरी में राजस्थान की शादी हो गई। उसके बाद मारुती के घर वाले भी उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे। लेकिन राजेश राऊत का कहना था कि मैं तुमसे भी शादी करूंगा। अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हे दुमका पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा और इसी क्रम में बीती रात या घटना घटी। राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी घट चुकी है घटना

बता दें कि 23 अगस्त को भी दुमका शहर में 16 साल की छात्रा के साथ यह घटना घटी थी। दरअसल, अंकिता नाम की लड़की के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई थी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फिर से यह घटना शहर में घटी है।

आरोपी गिरफ्तार

जरमुंडी एसडीपीओ शिवेन्द्र ने बताया कि आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा पीड़िता का बेहतर इलाज के लिए एक लाख रुपया उपलब्ध कराया गया।

Related Articles

close