बिहार की इस यूनिवर्सिटी में परीक्षा देंगे PM नरेंद्र मोदी? एडमिट कार्ड जारी, जानें पूरा मामला

बिहार में एक बार फिर से स्नातक की परीक्षा के एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी की जगह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो छपी हुई मिली है. यह हैरान करने वाला कारनामा बेगूसराय के एसके महिला महाविद्यालय में हुआ है. जहां स्नातक पार्ट-2 की एक छात्रा के एडमिट कार्ड पर उसकी जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो छपी हुई है. इस कारण से छात्रा काफी परेशान है. छात्रा को डर सताने लगा था कि वो परीक्षा दे पाएगी या नहीं।

इस संबंध में जब कॉलेज से बात की गयी, तो कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अब नामांकन से लेकर फॉर्म भरने तक की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाती है. इसमें कॉलेज और विश्वविद्यालय की कोई गलती नहीं है. छात्रा ने जहां से अपना फॉर्म ऑनलाइन भरा होगा गलती भी वहीं से हुई होगी, क्योंकि परीक्षा फॉर्म जैसा भरा जाता है वैसे ही डेटाबेस में पहुंचता है. उसी के आधार पर प्रवेश पत्र जारी किया जाता है. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि छात्रा अब इस एडमिट कार्ड पर अपना फोटो लगाकर उसे अटेस्टेड करवा कर परीक्षा देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close