Jharkhand Breaking: 1800 पुलिसकर्मियों की नौकरी एक झटके में खत्म! 2500 पुलिसकर्मियों की नौकरी पर मंडराया संकट

Jamshedpur: झारखंड में अनुबंध पर कार्यरत सहायक पुलिसकर्मियों के भविष्य को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात करीब 2500 सहायक पुलिसकर्मियों में से लगभग 1800 कर्मियों का अनुबंध जुलाई 2026 में समाप्त हो चुका है।
पूर्वी सिंहभूम में भी 72 सहायक पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में वापस बुलाने का निर्देश जारी किया गया है। इनमें 22 महिला और 50 पुरुष कर्मी शामिल हैं। बताया गया है कि इन कर्मचारियों की सेवा के नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं।
सहायक पुलिसकर्मियों की ओर से सेवा विस्तार और भविष्य की नौकरी को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही है। उनका कहना है कि कई वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद अचानक अनुबंध समाप्त होने से उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
फिलहाल सेवा विस्तार को लेकर किसी नए आदेश का इंतजार है। इस बीच सहायक पुलिसकर्मियों की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है। सेवा विस्तार या स्थायी नियुक्ति को लेकर निर्णय होने पर बड़ी संख्या में कर्मियों के भविष्य की तस्वीर साफ हो सकती है।










