झारखंड BJP में संगठन को लेकर हलचल तेज! तीन दिन रांची में डेरा डालेंगे सौदान सिंह, कार्यकर्ताओं से सीधे करेंगे बातचीत

भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री 20, 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय में रहेंगे मौजूद, संगठन से जुड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे चर्चा।

 

रांची। झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक कामकाज और कार्यकर्ताओं से संवाद को लेकर राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर रांची पहुंचेंगे। वे 20, 21 और 22 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों दिन प्रदेश कार्यालय में करेंगे मुलाकात

भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि सौदान सिंह अपने झारखंड प्रवास के दौरान तीनों दिन प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को उनसे सीधे संवाद करने और संगठन से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा

सौदान सिंह का यह दौरा झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक संवाद और कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीन दिनों तक प्रदेश कार्यालय में उनकी मौजूदगी के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब इस प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली बातचीत और संगठनात्मक विषयों पर होने वाली चर्चा पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close