POLICE Recruitment : साढ़े 10 हजार पुलिसकर्मियों को इसी माह मुख्यमंत्री बांटेंगे नियुक्ति पत्र ….. दारोगा और सिपाही की होगी भर्तियां

पटना। पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री बिहार पुलिस के लिए चयनित करीब साढ़े 10 हजार जवानों को इसी माह नियुक्ति पत्र बांटेगे। राजधानी के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें 8246 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, 16 नवंबर को पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए पटना रेंज के आइजी और एसएसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

आपका बता दें कि जुलाई में भी अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों का वैरिफिकेशन और मेडिकल जांच पूरा कर लिया गया है। इन पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के बाद विशेष तौर पर विधि-व्यवस्था के कार्य में लगाया जाएगा। करीब साढ़े दस हजार नए पुलिसकर्मी मिलने के बाद राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या एक लाख को पार कर जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार पुलिस में नियमित नियुक्ति के अलावा संविदा के आधार पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की भी नियुक्ति की जा रही है। हाल ही में संविदा के आधार पर 140 पुलिस पदाधिकारियों का चयन हुआ है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने इन 140 पुलिस पदाधिकारियों को जल्द जिलों में नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु 340 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

वहीं लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थापित पुलिसकर्मी तबादले के आदेश के बावजूद अभी तक विरमित नहीं हुए हैं। वह पुराने जिले में ही काम कर रहे हैं। कई जिलों से इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद डीजीपी एसके सिंघल ने मंगलवार केा समीक्षा बैठक में सभी जिलों के एसपी को सख्त निर्देश देते हुए अविलंब ऐसे पुलिसकर्मियों को अंतिम वेतन प्रमाण पत्र देते हुए विरमित करने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close