झारखंड: प्रेमी को पुलिस ने भेजा जेल, प्रेमिका पहुंची थाने, मां और मामा पर लगाये संगीन आरोप, कहा, मां मुझे…

Jharkhand: Police sent the boyfriend to jail, girlfriend reached the police station, made serious allegations against her mother and maternal uncle, said, mother...

धनबाद: लड़की ने अपनी मां और मामा पर बेहद ही सनसनीखेज आरोप लगाये हैं। पूरा मामला धनबाद के लोयाबाद का है। लड़की का प्रेमी फिलहाल जेल में हैं। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसे वेल्लोर में बेचने की कोशिश की जा रही है। लड़की ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।

लड़की का कहना है कि वो एक लड़के से प्यार करती है। परिजन इस प्रेम संबंध के खिलाफ है। परिजनों ने उसके प्रेमी को ले जाकर थाने ले जाकर एक इकरारनामा बनवाया, जिसमें दोनों को एक-दूसरे से न मिलने की शर्त रखी गई। इसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी से बातचीत और मुलाकात बंद कर दी। लड़की का आरोप है कि परिजनों ने उसकी शादी पटना में तय कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की ने शादी से इनकार किया तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे घर में बंद कर दिया। उसने बताया कि जिस लड़के से उसकी शादी तय की गई थी, उसे चार दिनों तक घर पर रखा गया, इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश भी की गई। इस दौरान लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई।

जिसके बाद परिजनों ने लोयाबाद थाने में प्रेमी, उसके मामा और मां के खिलाफ केस दर्ज कराया। लड़की का आरोप है कि प्रेमी की मां को जान से मारने की धमकी भी दी गई। जब लड़की और लड़का ने इसकी शिकायत की, तो उलटे उसके प्रेमी को ही जेल भेज दिया गया। हालांकि पहले पुलिस ने दोनों के शादी कराने का आश्वासन दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की का कहना है कि उसने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। लड़की ने ने अपने मामा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उसे वेल्लोर में बेचने की कोशिश कर रहे हैं। उसने दावा किया कि मामा ने पहले भी एक महिला को बेचने की कोशिश की थी, लेकिन उस महिला के पति ने उसे बचा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close