झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन की तैयारी हुई तेज.. स्वागत समिति का गठन, राज्य पदाधिकारी को भेजा गया न्योता…

गोड्डा दिवाकांत पाठक की अध्यक्षता में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक सदर अस्पताल गोड्डा परिसर में संपन्न हुई। बैठक में अन्य संघों के चुनाव से संबंधित समीक्षा बैठक पर विशेष चर्चा की गई। कर्मचारी महासंघ अंतर्गत अन्य विभाग के पदाधिकारी एवम सदस्य सम्मिलित हुए। वन विभाग के जिला सचिव सौरभ कुमार झा, ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के जिला सचिव चंदन कुमार ,मिलन कुमार नाग, अराधना कुमारी, मनीषा कुमारी, सुधा कुमारी, सुनीता कुमारी, रीता कुमारी, बसंती कुमारी, बेरोनिका टुडू, उषा कुमारी, झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री शंकर प्रसाद वर्मा, महिला संयोजिका किरण मंडल, राजीव झा एवं विभिन्न प्रखंड से आए कर्मी मोहम्मद शाहिद जफर, शैलेंद्र कुमार झा, विनय कुमार झा, ओम प्रकाश, शंकर प्रसाद सिंह, संतोष कुमार झा, अजय कुमार सिंह, त्रिपुरा कुमारी, उमेश यादव, उत्तम कुमार एवं विभिन्न विभागों के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते जिला सचिव चंदन कुमार

बैठक का उद्देश्य मुख्य रूप से अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ साथ ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन एवम झारखंड चिकित्सा एवम जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के समयावधि पूर्ण होने के उपरांत सांगठनिक चुनाव कराने पर विशेष रूप कार्य योजना बनाना था। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया की महासंघ से संबंधित सभी विभागों के कर्मी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में होनेवाले खर्च के लिए कोषाध्यक्ष के रूप में किरण मंडल,राजीव झा को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया। साथ हो 28 अगस्त की होने वाले चुनाव के लिए सर्वसम्मति से स्वागत समिति का भी गठन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

13 सदस्यीय स्वागत समिति के मनोनित सदस्य

  1. दिवाकर पाठक
  2. चंदन कुमार
  3. किरण मंडल
  4. उमेश यादव
  5. संतोष कुमार झा
  6. राजीव झा
  7. त्रिपुरा कुमारी
  8. शैलेंद्र कुमार झा
  9. शाहिद जफर
  10. सौरव कुमार झा
  11. मुजाहिद इस्लाम
  12. उत्तम कुमार
  13. आशा कुमारी

सम्मेलन में ये होंगे मुख्य अतिथि

28 अगस्त को होने वाले सम्मेलन में संघों के जिला स्तरीय पदधारक के साथ साथ राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगे। इसके लिए सर्व सम्मति से ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ साथ राज्य के समस्त पदाधिकारी एवम झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री रामाधार शर्मा के साथ साथ राज्य स्तरीय पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close