Railways Recruitment: 8 साल बाद बड़ी भर्ती! RRB से फिर होगी ट्रेन कंट्रोलर की सीधी भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Railways Recruitment News: युवाओं के लिए रेलवे में करियर बनाने का शानदार अवसर एक बार फिर लौट आया है। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद रेल मंत्रालय ने ‘ट्रेन नियंत्रक’ (Train Controller) के पदों पर सीधी भर्ती बहाल करने की घोषणा की है।

रेल मंत्रालय ने 25 जून को जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि अब कंट्रोल विभाग के 60% रिक्त पदों पर सीधी भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के जरिए की जाएगी। ये भर्ती स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों के लिए होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे बोर्ड के सूचना और प्रचार निदेशक दिलीप कुमार के मुताबिक, परीक्षा के स्वरूप और नाम को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

Railways Recruitment News:  गौरतलब है कि 2017 में रेलवे ट्रैफिक अप्रेंटिस परीक्षा बंद कर दी गई थी, जिसके बाद नियंत्रण विभाग में सीधी भर्ती बंद हो गई थी। तब से इन पदों को गार्ड, स्टेशन मास्टर और ट्रेन क्लर्क जैसे फीडर कैडर से भरा जाता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा सुधारों से न केवल प्रतिभाशाली युवा सीधे रेलवे के ‘ब्रेन सेक्शन’ यानी कंट्रोल विभाग में आएंगे, बल्कि इससे ट्रेन संचालन की गुणवत्ता और कार्यकुशलता में भी बड़ा सुधार होगा। परिपत्र के मुताबिक, बाकी 40% पद विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) और योग्यता आधारित पदोन्नति कोटा के तहत भरे जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close