रामगढ़: पुलिस कांस्टेबल की गोली मार कर हत्या, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में अपराधियों ने एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी है. वारदात को जिले के भुरकुंडा थाना के सयाल दस नंबर माइंस के पास अंजाम दिया गया। कांस्टेबल का नाम पंकज कुमार दास है। वे हजारीबाग जिला बल के जवान थे। हजारीबाग के उरीमारी थाना से रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के साकुल अपने घर आ रहे थे. इसी बीच अपराधियों ने सयाल दस नंबर खुली खदान के पास सुनसान सड़क पर उन पर गोली चला दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारीके अनुसार जवान अपनी बाइक से पतरातू थाना क्षेत्र स्थित साकुल अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई. अपराधियों कांस्टेबल को काफी नजदीक से सिर में गोली मारी है. गोली लगने के बाद कांस्टेबल सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. पूरी सड़क खून से लाल हो चुकी थी. कांस्टेबल पंकज कुमार की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ पोस्टमार्टम हाउस मोर्चरी में रख दिया गया है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close