रांची : नामकुम में एक युवक ने की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र से एक खुदकुशी का मामला सामने आया है। नामकुम थाना क्षेत्र स्थित चाय बागान में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नामकुम थाने की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि, आपसी विवाद में युवक ने आत्महत्या की है।हालांकि पुलिस इस मामले में मृतक रवि की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close