Ranchi : बैंक में घुसकर मैनेजर को मार दिया चाकू, हालत नाजुक

रांची: राजधानी के कांटा टोली चौक स्थित एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर अंकुर को एक ग्राहक ने चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना बैंक के अंदर की है। गंभीर अवस्था में बैंक मैनेजर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांटा टोली इलाके के ही रहने वाले फिरोज उर्फ छोटू नाम के युवक का एक्सिस बैंक में खाता है। मिनिमम बैलेंस को लेकर फिरोज और बैंक कर्मचारियों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। फिरोज के खाते से लगातार पैसे कट रहे थे, जिससे वह काफी नाराज था और अक्सर आकर बैंक में विवाद किया करता था। शुक्रवार को भी फिरोज अपने खाते से कट रहे पैसे को लेकर बैंक पहुंचा था।बैंक में उसका वहां के कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसी बीच बैंक के ब्रांच मैनेजर अंकुर मौके पर पहुंचे उनसे भी फिरोज का काफी विवाद हुआ। जिसके बाद अचानक फिरोज ने अपने पॉकेट में रखे चाकू को बाहर निकाल लिया और अंकुर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बैंक मैनेजर के ऊपर जानलेवा हमले से बैंक में खलबली मच गई। कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। वही चाकू लगने से घायल अंकुर जमीन पर गिर पड़े। इधर मौके का फायदा उठाकर आरोपी फिरोज बैंक से फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल में करवाया गया भर्ती

बैंक के दूसरे कर्मचारियों के द्वारा आनन-फानन में लोअर बाजार और खादगढ़ा टोपी को मामले की सूचना दी गई, वहीं घायल बैंक मैनेजर अंकुर को एंबुलेंस से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार अंकुर के शरीर पर चाकू के कई गहरे जख्म के निशान हैं उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close