रांची: गर्लफ्रैंड के हत्यारे को मिली उम्रकैद की सजा, मर्डर कर कब्रिस्तान में दफना दिया था शव

रांची: छह साल पहले सिल्की गुरुंग और अनुराग विश्वकर्मा हत्याकांड हुआ था। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनुराग वर्मा उर्फ कांटी था। आज रांची सिविल कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सजा सुनाई। इससे पहले 27 जुलाई को चिल्ड्रेन कोर्ट के विशेष जज आसिफ इकबाल की अदालत ने हत्याकांड के आरोपी को हत्या का दोषी करार दिया था। आज उसकी सजा सुनाई गयी। रांची सिविल कोर्ट ने अनमोल वर्मा उर्फ कांटी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

19 साल के अनमोल ने अपनी 17 साल की गर्लफ्रैंड सिल्की गुरुंग और अपने 20 साल के दोस्त अनुराग वर्मा की हत्या इसलिए कर दी थी कि अनुराग ने सिल्की को भड़काया था। इस वजह से वह अपने जन्मदिन पर 25 दिसंबर को उससे मिलने नहीं आयी थी। इससे वह गुस्से में था। इसी गुस्से की वजह से उसने अपनी गर्लफ्रैंड सिल्की गुरुंग और अनुराग वर्मा की हत्या की योजना बनायी। पहले सिल्की गुरुंग को मारा उसके बाद अनुराग वर्मा को रास्ते से हटाया। गर्लफ्रैंड सिल्की की गला रेत की थी हत्या

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गर्लफ्रैंड सिल्की गुरंग से नाराज अनुराग ने उसे 28 दिसंबर 2018 को रातू रोड कब्रिस्तान मिलने के लिए बुलाया। यहां उसने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। फिर रातू रोड कब्रिस्तान में ही उसे दफना दिया। इस घटना के लगभग 10 दिनों बाद उसने इसी तर्ज पर अनुराग की भी हत्या कर दी। उसने अनुराग को 11 जनवरी 2019 को रातू रोड कब्रिस्तान बुलाया और गला रेत कर हत्या कर दी। लेकिन इस बार वह फंस गया। सुबह कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले ने वहां खून के धब्बे देखे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तहकीकात की और मामले का खुलासा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close