रांची : पुलिस-नक्सली मुठभेड़….प्रोटेक्शन मनी लेने पहुंचे नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़… एक को लगी गोली, दो को खदेड़कर पकड़ा

रांची। रांची के नामकुम से एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सली और पुलिस में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को गोली लगी है, वहीं दो नक्सली को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ उस वक्त हुई, जब नामकुम थाना क्षेत्र के राजाउलातु पंचायत टुटीहारा में बज्रमारा में सड़क निर्माण कंपनी से नक्सली प्रोटेक्शन मनी वसूलने के लिए पहुंच थे।

मुठभेड़ के कुछ नक्सली जंगल में भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के पास से लोडे पिस्टल और कारबाइट, आग लगाने के लिए एक गैलन डीजल व बाइक को जब्त किया गया है। पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि नामकुम क्षेत्र में नक्सली दहशत फालने की कोशिश कर रहे हैं, वो काम करा रहे ठेकेदारों से प्रोटेक्शन मनी मांग रहे हैं। छह प्रतिशत की राशि मांगने की जानकारी पुलिस को मिली थी। शुक्रवार को नक्सली पैसा लेने और गाड़ियों में आग लगाने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान पुलिस की टीम पहुंच गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवानों को देखकर नक्सली फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी फायरिंग में एक नक्सली को गोली लगी, वहीं दो नक्सली को खदेड़कर पकड़ा गया। अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी केलिए पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही है। गिरफ्तार नक्सली अमित मुंडा गिरोह के सदस्य हैं । बिरसा हांसा घायल है, जबकि सामुएल हासा और सलेआतु साईको को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close