रांची: रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

रांची: अरगोड़ा रेलवे स्टेशन से सटे रेलवे ट्रैक में युवक और युवती की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटने से दोनों की मौत की बात कही जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा पुलिस तफ्शीश में जुट गई है। अभी तक मृत युवक-युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती ने प्रेम प्रसंग में एक साथ ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है. हालांकि दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस के द्वारा अलग-अलग थानों में दोनों की तस्वीर भेजी है ताकि पहचान हो सके. अरगोड़ा थाना प्रभारी ब्रज कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है या फिर हादसा का इसकी जांच की जा रही है।
वहीं रांची में ही रेलवे ट्रैक पर ही एक तीसरा शव भी बरामद हुआ है. पुलिस मुख्यालय के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव ट्रेन से कटा हुआ बरामद किया गया है. जानकारी मिलने पर हटिया जीआरपी और धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची तफ्तीश में जुटी हुई है
राजधानी रांची के दो थाना क्षेत्रों के रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पहली घटना रांची के अरगोड़ा रेलवे स्टेशन के पास का है. स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती का शव पड़ा हुआ है दोनों की मौत ट्रेन से कटने की वजह से हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच तफ्तीश में जुट गई है।











