शक की आग में जल गया रिश्ता! अवैध संबंध के संदेह में हैवान बना पति…पत्नी को जिंदा जलाया…दिल दहला देने वाली वारदात…

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बना मौत का खेल, आग की लपटों में घिरी महिला… हालत नाजुक

कोरबा:छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र पर शक ने एक पति को इस कदर अंधा कर दिया कि वह अपनी ही पत्नी के लिए जल्लाद बन बैठा। कोरबा जिले में पति ने पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। यह सनसनीखेज घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस के पास हुई, जिसने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैला दिया।

 चरित्र शंका की आग में झुलसा रिश्ता

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति रवि बरेठ लंबे समय से अपनी पत्नी अंजली बरेठ के चरित्र पर संदेह करता था। इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
घटना वाले दिन भी मामूली कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई। गुस्से से बेकाबू होकर रवि बरेठ ने पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 चीख-पुकार सुन दौड़े लोग, बची जान

आग लगते ही अंजली बरेठ भयानक रूप से झुलस गई। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के अनुसार महिला गंभीर रूप से झुलसी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 पुलिस ने आरोपी पति को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपी पति रवि बरेठ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घरेलू हिंसा का बेहद गंभीर मामला है, जिसमें हत्या के प्रयास जैसी धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

 छत्तीसगढ़ में बढ़ती घरेलू हिंसा पर सवाल

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि शक और गुस्से की आग किस तरह रिश्तों को राख में बदल रही है।
 एक शक… और एक परिवार तबाही की कगार पर!

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close