रिटायर्ड दारोगा ने सिपाही बेटे को मार दी गोली…बेटों में चल रहे विवाद के बाद तमतमाये पिता ने पिस्टल से चलायी गोली..

हाथरस (उत्तर प्रदेश)। हाथरस में जमीन विवाद में एक रिटायर्ड दारोगा ने अपने सिपाही बेटे को गोली मार दी। बेटे की हालत गंभीर है और उसे प्राइवेट हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। घटना हाथरस के मोहल्ला बरीवाला की बतायी जा रही है। सब इंस्पेक्टर के पद से ओमप्रकाश रिटायर हुए हैं। काफी दिनों से परिवार में जमीन पर बने एक एक मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को भी भाईयों में मकान को लेकर विवाद हो रहा था।

सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के दो बेटों में बड़ा बेटा चंद्रप्रकाश फिरोजाबाद की पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी के रूप में तैनात है, जबकि छोटे भाई मोनू प्रकाश घर में रहता है। बुधवार को भी मकान को लेकर विवाद चल रहा था। कहासुनी के दौरान चंद्रप्रकाश ने छोटे भाई मोनू के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर आक्रोशित पिता ओम प्रकाश ने चंद्रप्रकाश पर तमंचे से फायर कर दिया। सीने में गोली लगने से चंद्रप्रकाश घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायल दोनों भाइयों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चंद्रप्रकाश को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। घायल बेटे को आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर पिता समेत अपने परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close