Road Accident: न्यू ईयर पार्टी के पहले रांची में बड़ा सड़क हादसा, पिकनिक मनाने जा रहे पांच दोस्त हुए हादसे का शिकार

Road Accident: Big road accident in Ranchi before New Year party, five friends going for picnic became victims of the accident.

Road Accident In Ranchi: नये साल के जश्न के पहले रांची से एक बड़े सड़क हादसे की खबर है। रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गयी। एक युवक की हालत गंभीर है, सभी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने आक्रोश जताया है। भीड़ की वजह से जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस ने परिजनों को सड़क हादसे की जानकारी दे दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक रांची-टाटा-राजमार्ग पर कांची नदी के समीप रविवार को एक ट्रक की चपेट में दो बाइक आ गयी। इससे एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पांच दोस्त बाइक से जमशेदपुर से जोन्हा फॉल के लिए निकले थे। इसी बीच सड़क हादसे के शिकार हो गए। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय प्रशासन की मदद से घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। बाइक सवार दोस्तों का ग्रुप जमशेदपुर से रांची के जोन्हा फॉल के लिए निकला था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक सभी पिकनिक मनाने जा रहे थे, इसी बीच तमाड़ थाना क्षेत्र की कांची नदी के समीप डायवर्सन में एक ट्रक ने दोनों मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ये हादसा हुआ है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा. प्रशासन की मदद से एक घंटे के बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हुआ।

Related Articles

close