सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था: खूंटी में CM हेमंत सोरेन के पोस्टर को फाड़ने की हिमाकत…

खूंटी: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का झारखंड दौरा 15 नवंबर को हो रहा है। पहले से तय कार्यक्रम में बदलाव के बाद खूंटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाकर धरती आबा को श्रद्धांजलि देंगी। इसको लेकर खूंटी में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। लेकिन यहां सीएम हेमंत सोरेन के पोस्टर को फाड़ने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

खूंटी में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर झारखंड के पुलिस हाई अलर्ट मोड में है। जिलों में बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग का दावा कर रही है। इसके बावजूद शहरी इलाकों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लगाए गए पोस्टरों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री के पोस्टर को शहर के विभिन्न सड़कों पर रविवार को लगाया गया था और राष्ट्रपति आगमन के 1 दिन पूर्व सोमवार सुबह ही पोस्टर फटे हुए नजर आए। शहर के व्यस्तम डीएवी रोड के ज्यादातर पोस्टर फाड़ दिया गया है। ऐसे में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बीच सड़क में लगे राज्य के मुखिया के पोस्टर को फाड़ा जाना कई सवाल खड़ा करता है। कुछ माह पूर्व ही पूरे शहर में लाखों की लागत से शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। पुलिस 24 घंटे शहर की निगरानी का दावा कर रही है। ऐसे में असामाजिक तत्वों के द्वारा पोस्टर फाड़ा जाना कई सवाल खड़ा कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close