झारखंड के नॉन स्टेट सिविल सर्विस के इतने अफसरों को मिली प्रोन्नति, यहां देखिए पूरी लिस्ट
झारखंड के छह नॉन स्टेट सिविल सर्विस के अधिकारियों के लिए खुशखबरी है. अब इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत झारखंड में प्रमोशन दिया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी कर दी गई है.
रांची SSP की है पत्नी कंचन सिंह
बता दें कि साल 2023 की वैकेंसी को लेकर इन अधिकारियों को प्रोन्नोति दिया गया है. इनमें कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, बिजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद के नाम शामिल है.
मिली जानकारी के अनुसार आईएएस कैडर में प्रमोशन पाने वाली में कंचन सिंह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी है. कंचन सिंह सीडीपीओ पद पर सेवा दे चुकी है. वहीं इस लिस्ट में शामिल बिजय कुमार सिन्हा इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े रहे है.
बता दें कि इससे पहले जुलाई में पहली बार झारखंड पुलिस सेवा के 24 पुलिस पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति मिल चुकी है. उस दौरान तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन ने सभी को पिन और बैज लगाकर सम्मानित किया था.
इस अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान तत्कालीन मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए कहा था कि भले ही प्रोन्नोति मिलने में देरी हुई लेकिन यह भी समझना होगा कि 24 पुलिस पदाधिकारियों को एक साथ आईपीएस प्रोमोशन देने वाला झारखंड पूरे देश में पहला राज्य बना है.