झारखंड के 13 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, जानें डिटेल्स

झारखंड में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब जल्द ही राज्य के 13 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर-चक्रधरपुर रेल मंडल के अधीन वाले 13 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा. केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों के कायाकल्प का काम तेजी से किया जा रहा है. चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आनेवाले स्टेशनों में तेजी से काम चल रहा है. इसी के मद्देनजर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की खूबसूरती देखते ही बन रही है.

स्टेशन का सुंदरीकरण किया जाएगा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्टेशन के कायाकल्प के लिए 6 मार्च से एजेंसियों से आवेदन लिये जायेंगे. पहले फेज में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. स्टेशन के चारों ओर कला और संस्कृति से संबंधित भव्य चित्र बनाये गये हैं.

अधिकारियों ने क्या बताया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मार्च तक आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में एक से लेकर पांच प्लेटफार्म पर ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जायेगा, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी. डीआरएम ने पूर्व में निरीक्षण के दौरान कहा था कि जून तक टाटानगर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का काम भी शुरू हो जायेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close